भारत सरकार द्वारा शुरू की गई PM Vishwakarma का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पकारों को आर्थिक मदद देना चाहते हैं l इसमें कामगार को 15000 रुपए तक के टूल कीट सपोर्ट के रूप में और 1 लाख रुपय तक का लोन , 5% ब्याज की दर पे प्रदान किया जाता है l
👨🏭 लाभार्थी कौन है ?
इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित पेशों से जुड़े लोगों को प्रदान किया जाएगा :
० बढ़ाई ( carpenter)
० लोहार (Blacksmith)
० सोनार (Goldsmith)
० कुम्हार (Portter)
० नाई (Barber)
०दर्जी(Tailor)
० मोची (Cobbler)
० राजमिस्त्री (Meson)
० और अन्य पारंपरिक कामगार
📃 कैसे किया आवेदन – Step by Step Process
1. CSP केंद्र पर गया:
मैंने अपने नजदीकी CSC (Common Service Centre) पर जाकर योजना के लिए आवेदन किया।
2. ये डॉक्युमेंट्स दिए:
० आधार कार्ड
० बैंक पासबुक
० मेरा काम दिखाने वाले पुराने फोटो
० मोबाइल नंबर
3. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ:
CSC वाले ने www.pmvishwakarma.gov.in पर मेरा फॉर्म भरा।
🖇️ विडियो लिंक https://youtu.be/Be5eW05poOA?si=SeD4g6TaK4vuni4m
4. OTP से मोबाइल वेरीफाई हुआ
आवेदन के बाद मुझे एक SMS आया – जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर था।
5. स्थानीय अफसर ने विजिट किया
15 दिनों में मेरे काम की पुष्टि करने के लिए Block Level Officer घर पर आए।
💰₹15,000 की राशि कैसे मिली ?
मुझे 21 दिनों के अंदर ₹15,000 का टूल किट सपोर्ट और स्किल्स अपग्रेड के लिए सीधे बैंक खाते में मिल l
इस राशि का उपयोग मैंने नहीं कम करने की चीज़ को खरीदने के लिए किया l
📊 PM Vishwakarma Yojana के फायदे (संक्षेप में)
लाभ विवरण
टूल किट सपोर्ट ₹15,000 की राशी
सस्ता लोन ₹1 लाख तक, 5% ब्याज दर
ट्रेनिंग 5 से 10 दिन स्किल्स ट्रेनिंग
प्रमाण पत्र डिजिटल स्किल्स सर्टिफिकेट
❓ कुछ जरूरी जरूरी बाते जो मुझे आवेदन से पहले पता भी थी :
० आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना ज़रूरी है l
० आपका कोई बिज़नेस रजिस्ट्रेशन नहीं चाहिए केवल काम का अनुभव होना चाहिए l
०अगर आप पहले से GST या Udyam में रजिस्टर्ड है , तब भी अप्लाई कर सकते है l
📢 अगर आप भी फिजिकल वर्क (हाथ से) कम करते है तो यह योजना ज़रूर अपनाएं
यह योजना सिर्फ़ बढ़ाई, लोहार, दर्जी जैसे काम तक ही नहीं सीमित है _आप जो भी फिजिकल वर्क जैसा काम करते है तो आप भी अप्लाई कर सकते है l
🧠 अंतिम सुझाव ( My Personal Tips)
० आवेदन के बाद दिए हुए मोबाइल नंबर पर SMS रोज चेक करे
० जो भी काम आप करते है उसकी 4 - 5 फ़ोटो अपने फोन में जरूर रखें
० Local CSC वाले से अच्छे से बात करे , वे आपकी काफी मदद कर सकते है
📌 निष्कर्ष:
PM Vishwakarma Yojana मेरे जैसे कामगारों के लिए एक वरदान है अगर आप भी किसी भी ट्रेड में कम करते है , तो इस योजना से जुड़ना आपके लिए एक बड़ा कदम हो सकता है l
#PMVishwakarmaYojana #सरकारीयोजना #15,000Scheme #PMYojana2025 #VishwakarmaAnubhav
0 टिप्पणियाँ